Greater noida ( कृष्णा वत्स) : भुन्ना जाटान गांव के नव निर्माण श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भगवान शिव मूर्ति प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा आचार्य श्री मुकेश कृष्ण जी ने भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन करते हुए व्यास जी ने बताया भगवान शिव की कथा सुनने से मानव जीवन के करोड़ पाप नष्ट हो जाते हैं शिव पुराण में लिखा है कि जो शिव कथा सुनते हैं वह भगवान शंकर के समान हैऔर जो भगवान शिव से निर्मित रुद्राक्ष एवं भस्म को धारण करता है वह मरने के बाद कभी यमलोक नहीं जाता वह भगवान के शिवलोक का वासी होता है। कथा में विराजमान यजमान चंद्रपाल सिंह बहोरे अपनी पत्नी के साथ कथा का श्रवण करते हुए और रमेश सिंह, मनोज कुमार, दिनेश सिंह, सुनीता, राधा, कोमल आदि सैंकड़ो भक्तों ने कथा का रसपान किया।