गौरक्ष युवा वाहिनी ने फरसा वाले बाबा को दी श्रद्धांजलि 

Spread the love

Greater noida :गौभक्त संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा जी को गौरक्ष युवा वाहिनी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गौभक्त बलिदान दिवस के रूप में मनाया। गौरक्ष युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश गुरुजी अटारी वाले महाराज ने कहा कि अब राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा गौमाता को राज्यमाता एवं राष्ट्रमाता का दर्जा दें देना चाहिए। गौरक्षकों की हत्या करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। फरसा वाले बाबा की असमय हत्या हम सभी गौभक्तों के लिए पहाड़ जैसा दुःख है जो अहसनीय पीड़ा है। बाबा के बलिदान को गौभक्त के रूप में पूरा विश्व याद रखेगा। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वामी राम गिरी, बाबा पागल दास, साध्वी गीता स्वरूप, मोहित जादौन, मनीष, करन हिन्दू, हरीश पंडित, किशन, सतेंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर, रिंकू, संजय अत्री, अशोक जादौन, चेतन आदि वाहिनी के सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *