Bulandshahar :खुर्जा सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया टीम को देख कार्यालय मे हड़कंप मच गया। टीम ने जांच में 100 करोड़ से ज्यादा रुपये के SFT (विशिष्ट वित्तीय लेन-देन) में त्रुटियां होने की आशंका जताई जिसमे फर्जी व डुप्लिकेट पैन कार्ड के इस्तेमाल की भी आशंका है प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर भी सवाल उठे है एक ही पैन नंबर से कई रजिस्ट्रियों के संकेत मिल रहे है टीम ने अहम दस्तावेजो कि जांच शुरू कर दी है सब रजिस्ट्रार अनील कुमार बोले आयकर विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर ने भू पति वृद्धों के ई पेन कार्ड बनवाने के बाद रजिस्ट्री करने के दिए निर्देश बिना पैन कार्ड अब नहीं होगी रजिस्ट्रीया।