Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में भूजल की गुणवत्ता को लेकर आई रिपोर्ट ने गंभीर चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में पीने के पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक, नाइट्रेट और यूरेनियम जैसे तत्व मानक से अधिक पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अलीगढ़ समेत कई जिलों में लवणता, फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा अधिक है, जबकि 22 जिलों में यूरेनियम के अंश मिलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। इसके अलावा नाइट्रेट, आयरन और मैंगनीज की भी अधिकता दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक औद्योगिक अपशिष्ट, शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण भूजल तेजी से दूषित हो रहा है। हालांकि भूजल की मात्रा बढ़ी है, लेकिन उसकी गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पेयजल संकट और गहरा सकता है।