Lucknow : नवाबों के शहर लखनऊ में आज सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,महिला सो रहे बेटे को जगाने पहुंची। उसने बेटे को आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला तो उसने बेटे के ऊपर से चादर हटाई। चादर हटाते ही वह चीख पड़ी। उसके बेटे के चेहरे पर कई गहरे जख्म थे।पूरा चेहरा, तकिया और बिस्तर खून से लथपथ था। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की है।दोनों में रात में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था इसके बाद दोनों अलग-अलग सोने चले गए थे रात में बड़े भाई ने लोहे की रॉड से मार कर छोटे भाई की हत्या कर दी।अब महिला ने बड़े बेटे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।घटना लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खाड़ेदेव गांव की है। मृतक की पहचान 24 साल के आलोक के रूप में हुई है। आरोपी बड़ा भाई श्रवण 30 साल का है।
#rakeshkumarkashyap
#LucknowNews
#UPNews
#BreakingNews
#LucknowCrime
#CrimeNews
#Banthra
#UttarPradesh
#MurderCase
#LocalNews
#HindiNews