मंगला मार्किट मे सभासदों के साथ हुई लोगो को जागरूक करने को बैठक

Spread the love

Greater noida : अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंगठन के नेतृत्व मे शनिवार को मंगला मार्किट मे एडवोकेट प्रवीन कुमार अग्रवाल के कार्यालय पर “चाय पर चर्चा” बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीना सभासद के साथ उपस्थित रहे।सभी ने एक दूसरे को माला पहनाकर स्वागत किया।जिसका संचालन एडवोकेट प्रवीन कुमार अग्रवाल ने और अध्यक्षता गजेंद्र सिंह मीणा ने किया।इस अवसर पर एडवोकेट प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर के प्रत्येक वार्ड में छोटे-छोटे जागरूकता एवं सेवा कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें आमजन की समस्याओं का समाधान, निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंगठन की टीम हर समस्या के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के हर वर्ग की सहायता हेतु निरंतर कार्य कर रही है चाहे वह कानूनी सहायता हो, सामाजिक मार्गदर्शन हो या अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के सम्माननीय चेयरमैन एवं सभासदों के माध्यम से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक वार्ड तक न्याय एवं सहयोग सरलता से पहुँच सके।इस अवसर पर सोनू गौतम, राजेन्द्रई देवी, मनोज कुमार, शकील अहमद, शाहरुख इदरीशी, चंद्रपाल,कुंवरसैन शर्मा , समीम, गौरव कुमार सहित अन्य सभासदों भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *