इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक,एक झटके में सभी हुए लाइन हाजिर

Spread the love

Lucknow :पुलिस पर अक्सर धन उगाही का आरोप लगता है। ताजा मामला है #उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली थाने का। आरोप है कि बुधवार को यहां एक व्यक्ति को पकड़ कर लाया गया फिर ढाई लाख रुपये की वसूली के बाद छोड़ा गया। यह मामला मुख्यमंत्री की जानकारी में आ गया।

 

मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर यह हुआ कि लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई की। गौतम पल्ली थाना प्रभारी रत्नेश सिंह समेत वहां तैनात हर एक दारोगा सिपाही को ‘लाइन हाजिर’ कर दिया गया। यानी अब उस थाने में एक भी पुराना चेहरा नजर नहीं आएगा।

 

यह #लखनऊ पुलिस के इतिहास में शायद पहली बार है जब किसी भ्रष्टाचार के मामले में पूरे थाने पर ही गाज गिरी हो। शासन की ओर से यह एक साफ और सख्त संदेश दिया गया है कि अगर भ्रष्टाचार होगा, तो बख्शा किसी को नहीं जाएगा।

 

हालांकि यह भी सच है कि तमाम थानों और पुलिस चौकी में धन उगाही हो रही है मगर शायद इस बारे में अफसर को जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *