हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थिओं को किया सम्मानित 

Spread the love

Greater noida : पब्लिक इंटर कॉलेज में गुरुवार को यू. पी. बोर्ड परीक्षा 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थिओं को सम्मानित करने के लिए “सम्मान समारोह ” का आयोजन किया गया।विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं कक्षा 12 की कुमारी आयशा पुत्री श्री कमरुद्दीन खां ने 500 में से 422 अंक (84•44 %) अंक और कक्षा 10 में कुमारी तनु पुत्री श्री संजीव ने 600 में से 508 अंक (84•67 %) प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र के गौरव को बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने दोनों छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर और श्रीमती सीमा अत्री और नेहा शर्मा ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और इनके मनोबल को बढ़ाया। विद्यालय का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 96.77% और हाई स्कूल का 92% रहा।इस अवसर पर विभर्ते एनजीओ के अध्यक्ष मोहन सिंह और उनकी टीम ने विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्राओं को एक-एक नोटबुक (कॉपी)प्रदान कर सभी छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया। विवर्ते एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे मिशन शोषण मुक्त बचपन के अंतर्गत अपने कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड टच और पोक्सो एक्ट की जानकारी प्रदान की । इस अवसर सुरेश दिमानिया, संजीव सिंह, मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार, संजय कुमार , ज्ञानेंद्र कुमार ,पौरुष राजन, राजकुमार, नृपेंद्र, विवेक कुमार, पीयूष कुमार,उजाला , सीमा चौधरी , दीपा,गुरिशा रानी, पूजा शर्मा ,वंदना मित्तल एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *