Greater noida : सामाजिक संस्था “यूनाइटेड वे ऑफ दिल्ली” ने उच्च प्राथमिक विद्यालय को सोलर पैनल एवं स्मार्ट एलईडी सपुर्दगी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व अधिकारी श्रीमती सारिका राणा,निलेश राजे,मुकेश वाधवा,दिनेश साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी जेवर मोहम्मद राशिद उपस्थित रहे।जिनका विद्यालय परिवार से फूल माला पहनकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आभार जताते हुए कहा विद्यालय को सौर ऊर्जा से सशक्त बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। साथ ही, स्मार्ट एलईडी बोर्ड के उपयोग से शिक्षा को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं रोचक बनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती संध्या शर्मा,अमित कुमार गोयल, श्रीमती रेखा, श्रीमती रूबी रानी, श्रीमती विनीता गर्ग, श्रीमती पवनदेवी, श्रीमती गायत्री, श्रीमती निशा शर्मा, मनोज कुमार तथा बुद्धप्रकाश शर्मा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।