महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Spread the love

Greater noida (मनोज कुमार सिंह ) : महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शनिवार को भारत माता के वीर सपूत और अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा और प्रबंधक पवन छौकर ने महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया।​इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक पवन छौकर ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और उनके स्वाभिमान पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और वीरता की एक मिसाल थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया।​विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा ने युवाओं को महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।​ इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, प्रबंध समिति के सदस्य और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *