पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने आर्थिक सहयोग के साथ मानदेह पर अच्छे अध्यापक रखने का दिया सुझाव

Spread the love

Greater noida : पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में बुधवार को ग्रीष्मावकाश से पूर्व मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा और प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों को विद्यालय के बोर्ड परीक्षा परिणाम से अवगत कराया कि इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 97% तथा हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 92% रहा है जिसमें विद्यालय के शिक्षक /शिक्षिकाओं के साथ साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसमे अभिभावकों से अपने बच्चों को समय देने और प्रतिदिन उनका गृहकार्य चैक करने को कहा बैठक में आये अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की।प्रधानाचार्य ने बताया जुलाई मास में विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन करने के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था पर पुनः गम्भीरतापूर्वक विचार विमर्श किया। जिसके लिये सभी अभिभावकों ने अपने विचार साझा करते हुये आर्थिक सहयोग करने का वादा करते हुए मानदेय पर अच्छे अध्यापक रखने का सुझाव दिया।बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने प्रसंसा के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , यतेन्द्र कौशिक, राजकुमार आर्य और विद्यालय परिवार के साथ साथ सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *