
Greater noida : 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत जहांगीरपुर के प्रांगण में योग शिवार का आयोजन किया गया। जिसमे योग गुरु बाबा बिजेंद्र सिंह ने योग कर सभी को योग सिखाया और मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि हमारे देश के साथ-साथ विदेश में भी योग को अपना रहे है जिससे हमारा शरीर निरोग रहे। योग करने से शरीर से बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं शरीर स्वस्थ व जवान बना रहता है इसलिए हमें भी अपनी दिनचर्या मे योग को अपनाना चाहिए।बाबा बिजेंद्र सिंह ने सुबह 6 बजे से 7 बजे तक पब्लिक इंटर कॉलेज मे “योग संगम” के दौरान योग शिखाया।

“वर्मा योग आसन – 3 स्टेप में”
1.स्थिति : सीधे खड़े हो जाओ। पैर मिलाकर। हाथ ऊपर। इसे “वर्मा ताड़ासन” कहो। 30 सेकंड सांस लो-छोड़ो।
2.क्रिया : अब कमर से आगे झुको। हाथ पैर छुओ। सिर नीचे। इसे “वर्मा पादहस्तासन” कहो। ये आसन पेट की चर्बी + टेंशन दोनों घटाता है।
3.लाभ : SNL दावा – रोज 5 मिनट करने से फोकस बढ़ेगा,गुस्सा कम होगा,BP कंट्रोल होगा।
इस कार्यक्रम में योग सत्र के उपरांत विद्यालयो के छात्र /छात्राओं ने योगासन, पोस्टर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। जहां एक ओर छात्रों ने योगासन एवं प्राणायाम के साथ मलखंब का शानदार प्रदर्शन किया तो वहीँ दूसरी ओर विद्यालय की छात्राओं ने भी पोस्टर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के समापन पर फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर बालेन्द्र कौशिक, बनबारी लाल शर्मा, देवन्द्र मीणा, कुंवरसैन शर्मा, चमन शर्मा,हरेंद्र चौधरी, चंद्रपाल प्रजापति,प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, राजकुमार आर्य, संजय कुमार, सीमा अत्री, सीमा चौधरी , दीपा, पूजा शर्मा ,वंदना मित्तल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।