अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रवीन कुमार अग्रवाल एडवोकेट 

Spread the love

Greater noida : अतर सिंह मार्ग मंगला मार्किट मे कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीन कुमार अग्रवाल एडवोकेट का नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारी वर्ग, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और केक काटकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रवीण अग्रवाल के सामाजिक, विधिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रवीन कुमार अग्रवाल सदैव न्याय, समाजसेवा एवं अधिवक्ताओं के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं और उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिवक्ता साथियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का प्रवीन कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है तथा वह भविष्य में भी समाज एवं अधिवक्ता हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *