
खुर्जा । श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रविवार को सुर संगम कार्यक्रम का आयोजन द्वaरा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस क्षेत्राधिकार प्रखर पांडे व कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने कमेटी के पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य कलाकार मेघदत शास्त्री व प्रताप सिंह धनौलिया ने भजनों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर एक्टर एंड प्रोड्यूसर विपिन सिसोदिया ने उपस्थित लोगों का व कमेटी के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कमेटी के प्रधान विक्की साहनी,महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल,जनरल मैनेजर दीपक गर्ग व कार्यक्रम के इंचार्ज विजय कौशिक व संयोजक कृष्ण कुमार एवं सहसंयोजक टीटू राघव जी ने कलाकारों को माला पहनकर स्वागत किया। अवधेश कुमार, अर्जुन सिंह, राकेश राघव, सनी गुप्ता ,लिटिल शास्त्री हिमांक शर्मा ,राम दिवाकर,भूपेंद्र शर्मा, शाकुल तायल आदि लोग शामिल है।