कस्बे में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा हर्षौल्लास के साथ निकली गई, झाकियों ने किया आकर्षित

Spread the love

 

 

जहांगीरपुर :- शुक्रवार की शाम कस्बा जहांगीरपुर के एस एल फार्म हाउस में महाराजा अग्रसेन का 5148 वा जन्मोत्सव पर महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि रहे खुर्जा चेयरमैन पति भगवान दास सिंगल और नगर पंचायत जहांगीरपुर चेयरमैन गजेंद्र मीणा ने फीता काटकर दीप प्रज्वलंन कर महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में बड़े ही धूमधाम के साथ मां काली की शोभायात्रा,सुंदर सुंदर झांकियां, बैंड, डी जे के साथ एस एल फार्म हाउस से शुरू होकर बस अड्डा,अतर सिंह मार्ग, पुराना बाजार आदि मार्गों से होते हुई नगर भ्रमण कराया।इस अवसार पर नगर में घरों से पुष्प वर्षा हुई। और वैश्य समाज के अध्यक्ष केशव जैन ने कहा वैश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मदद करने में अपना आर्थिक सहयोग व समर्थन देकर मजबूती प्रदान करे। नगर में भ्रमण उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में नवीन कुमार बहोरे ,राजू गर्ग,दीपक अग्रवाल,शिवकुमार मंगल,लक्ष्मी नारायण,ललित मोहन,सोनू मोनू अड़ती,राजू विजय,विजय अग्रवाल, रोहित गर्ग, अमित गोयल,मनीष सिंघल, धर्मेंद्र गर्ग टिल्लू , प्रवीन अग्रवाल एडवोकेट,डाक्टर दिनेश अग्रवाल पत्रकार,आयुष अग्रवाल का कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *