
Greater Noida :- रविवार की रात जहांगीरपुर के बूढ़ा बाबू मैदान में पड़ी घायल गौमाता की नहीं ली किसी ने सूद गौप्रेमी परेशान रहे।पूरी रात घायल अवस्था में देख गौ प्रेमी परेशान रहे ।सुबह नगर पंचायत सूचना दी लेकिन कोई उपचार न मिलने पर युवकों ने गौ रक्षा दल के सदस्यों को सूचना देकर गौमाता की सुरक्षा की। इसके बाद उसका उपचार करते रहे। साथ ही पशु अस्पताल के चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। भूख से टूट चुके गौवंश को चारा खिलाते रहे।
देश में एक तरफ गायों पर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं, वहीं कस्बे के मुख्य मार्ग से 24 घंटे हजारों लोग गुजरते हैं। मगर गायों की रक्षा का जिम्मा लेने वाले लोग व प्रशासनिक अधिकारी गायों की सुरक्षा करने में मुंह घुमा गुजर जाते हैं।