जन्मभूमि मामले में अब 19 को सुनवाई

Spread the love

Mathura :- मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में अब अगली सुनवाई 19 नवंबर को दोपहर दो बजे से होगी। अपरिहार्य कारणवश मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मंदिर पक्ष से जुड़े अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र मामले की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायमूर्ति की तरफ से नामित किए गए हैं। सिविल वादों में लंबित कुछ अर्जियों सहित वाद बिंदु तय किए जाने पर सुनवाई होनी है। पक्षकार और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगली सुनवाई में वाद बिंदु तय होने की उम्मीद है। इससे पहले न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *