मेरठ :- मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दून हाईवे स्थित खड़ौली के पास संत नगर कालोनी में पांच नवंबर को सूखी झाड़ियों में तीन दिन के पांच पिल्ले थे। वहीं कॉलोनी निवासी दो महिलाओं ने झाड़ियों में आग लगा दी थी। जिसमें पांचों पिल्ले जल गए और उन्होंने तड़पकर दम तोड़ दिया।सूचना पर एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। जिसके बाद आग लगाकर पिल्लों को मारने का आरोप इसी कॉलोनी निवासी शोभा पत्नी कुलदीप और आरती पत्नी प्रवीण पर लगाया गया।तब मृत पिल्लों को वहीं गड्ढा खुदवाकर दबा दिए थे।शुक्रवार दोपहर तक कार्रवाई न होने पर मेरठ व्यापार मंडल के जीतू नागपाल, महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, कुशान गोयल समेत अन्य लोग थाने कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने अंशुमाली की तहरीर पर दोनों आरोपित शोभा और आरती के खिलाफ बीएनएस की धारा-325 के तहत केस दर्ज किया।जिस पर एसएसपी ने सीओ दौराला को जांच सौंपी थी।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मृत पिल्लों को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, उसके बाद पिलों को वहीं दबा दिए।