मंदिर की सुरक्षा के लिए मिलेंगे बुलेट प्रूफ वाहन, गंगा द्वार से होगी काशी विश्वनाथ धाम की निगरानी

Spread the love

Greater Noida:- मंडलायुक्त सभागार में श्री काशी विश्वनाथ धाम की स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं के प्रति सुरक्षा कर्मियों के विनम्र व्यवहार के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए इस क्षेत्र में दक्ष निजी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। ताकि, श्रद्धालुओं से सुरक्षा कर्मियों के दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। बैठक में तय हुआ कि सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए। विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन स्तर से बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए धाम में समय-समय पर मॉक ड्रिल पर जोर दिया गया। धाम परिसर में चेकिंग की व्यवस्था ऐसी बनाने को कही गई है कि वह श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *