ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के भारतीय टीम से मिलने पर खुश

Spread the love

Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के कै नबरा में भारतीय टीम से मिलने पर खुशी जाहिर की है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम और ऑस्ट्रेलिया की पीएम इलेवन टीम ने संसद में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की। भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने भारतीय टीम के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस सप्ताह मनुका ओवल में एक शानदार भारतीय टीम के खिलाफ पीएम इलेवन के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन जैसा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा मैं जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का समर्थन कर रहा हूं।’अल्बानीज के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने लिखा, भारत और पीएम एकादश टीम के साथ अपने प्रिय मित्र एंथनी अल्बानीज को देखकर खुशी हुई। भारतीय टीम ने इस सीरीज की विजयी शुरुआत की है और 140 करोड़ भारतीय मैन इन ब्लू टीम का मजबूती से समर्थन कर रहे हैं। मैं आगे के मुकाबलों के लिए बेहद उत्सुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *