चुनाव में कोई गडबड़ी नहीं, हर सवाल का मिलेगा जबाव’, चुनाव आयोग

Spread the love

Greater Noida: महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस ने अपनी करारी हार के बाद भारत निर्वाचन आयोग पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। 29 नवंबर को पार्टी ने एक शिकायत पत्र भी आयोग को भेजा है। अब आयोग ने तीन दिसंबर को कांग्रेस प्रतिनिधियों को अपने मुख्यालय बुलाया है। आयोग कहा कहना है कि वह हर सवाल का जवाब लिखित और मौखिक दोनों रूप से देने को तैयार है।चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को तीन दिसंबर को शाम पांच बजे मिलने अपने मुख्यालय बुलाया है। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस पार्टी को यह जवाब उनकी ओर से 29 नवंबर को चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन पर दिया है। जिसमें वोटों की संख्या और मतदान प्रतिशत को लेकर सवाल खड़े किए गए थे।कांग्रेस कार्यसमिति की शुक्रवार को हुई बैठक में भी महाराष्ट्र चुनाव में हेर-फेर का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने की बात कही गई हरियाणा के बाद महाराष्ट्र चुनाव नतीजों को लेकर उठाए गए सवालों पर आयोग ने अपने जवाब में कहा है कि मतदान के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान प्रतिशत और कुल वोटरों की संख्या की जानकारी लगातार दी जाती रहती है। मगर इसके बाद भी अगर कुछ और शिकायतें और जानकारी हैं तो आयोग उनको विस्तार से सुनने का तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *