Harigarh:एएमयू के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में 350 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनेगा। इस ब्लॉक में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे मरीजों को इलाज कराने में सहूलियतें मिलेंगी। जेएन मेडिकल प्रशासन ने उच्च शिक्षा वित्त एजेंसी (हायर एजूकेशन फाइनेंस एजेंसी) को 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा कॉलेज प्रशासन तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुदान मिलते ही ट्रामा सेंटर के सामने साइकिल स्टैंड की जगह इस ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ब्लॉक में न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की सुविधाएं होंगी।