जिले के 27 भाजपा मंडल अध्यक्षों का चुनाव 20 को

Spread the love

Greater Noida:भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की जिला कार्यशाला बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिला चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसे पारदर्शी एवं मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। तय किया गया कि जिले 27 मंडल अध्यक्षों का चुनाव 20 दिसंबर को जिला कार्यालय पर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसे मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्यशाला का आयोजन संगठन चुनाव की तैयारियों और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। जिलाध्यक्ष चौ. कृष्णपाल सिंह ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका और तैयारी पर भी चर्चा की। कार्यशाला में यह संदेश दिया गया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। संगठन की मजबूती और उसकी कार्यक्षमता कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत पर निर्भर करती है। संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायक रवेंद्र पाल सिंह, विधायक सुरेंद्र दिलेर, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, ठा. शल्यराज सिंह, चौ. देवराज सिंह, ठा. गोपाल सिंह, गौरव शर्मा, अनीता जैन, सत्यपाल सिंह, नत्थी सिंह और देवेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *