सब्जी खरीदने आये मां बेटे को करंट लगने से महिला की मौत, बेटे का अस्पताल में चल रहा उपचार

Spread the love

Noida  : सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 56 के साप्ताहिक बाजार रविवार रात सब्जी खरीदने आयी महिला और उसके बेटे को करंट लग गया। महिला की मौत हो गयी जबकि महिला के बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। करंट लगने का कारण डीजी सेट से दुकानों को दी जा रही बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतना सामने आया है। खरीदारी के दौरान महिला को शौचालय लगा तो वह दुकानों के पीछे चली गईं। शौचालय करने के बाद जैसे ही महिला ने दीवार के सहारे बनी लोहे की रेलिंग को छुआ तो महिला करंट की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर उनका बेटा बचाने के लिए आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला के बेटे का उपचार चल रहा है।करंट डीजी सेट के तार से लगा। पुलिस ने डीजी सेट के मालिक को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक महिला के पति मजदूरी करते हैं। परिवार खोड़ा में रहता है। सेक्टर 58 थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर जांच के बाद करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *