New Delhi : किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब और हरियाणा में अवरुद्ध राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को खोलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कोर्ट से केंद्र और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की गई है ताकि प्रदर्शन की वजह से अवरुद्ध मार्गों को तुरंत खोला जा सके। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई 9 दिसंबर की वाद सूची के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत की पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। ज्ञात हो कि किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण इन क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो रहा है।