ट्रंप ने नाटो से बाहर होने की दी चेतावनी

Spread the love

New Delhi : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन-रूस के युद्ध में तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया और चेतावनी दी कि वह अपने देश को नाटो से बाहर निकालने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद अपना संघर्ष विराम प्रस्ताव रखा। उन्होंने सीरिया के मुद्दे पर कहा कि अमेरिकी सेना को इस संघर्ष से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह हमारी लड़ाई नहीं है। यूक्रेन युद्ध के चलते असद को बचाने में रूस की कोई दिलचस्पी नहीं रह गई थी। ट्रंप के बयान पर क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) ने जवाब दिया कि वह वार्ता के लिए तैयार है, जबकि जेलेंस्की ने आगाह किया कि किसी भी समझौते से स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। अपने टूथ सोशल प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने एक ऐसे युद्ध में सैकड़ों-हजारों सैनिकों को खो दिया है, जिसे कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। तुरंत युद्ध विराम होना चाहिए और बातचीत शुरू होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *