Greater Noida : कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन ने रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से रफ्तार पर पाबंदी लग जाएगी। एक्सप्रेसवे पर कारों की अधिकतम गति 80 व भारी वाहनों की 60 किमी प्रतिघंटा तय की गई है। इससे तेज वाहन चलाने पर ऑनलाइन चालान कट जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर अभी तक वाहन 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ रहे थे। एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की ओर से इस मार्ग की सुरक्षा का ऑडिट कराया गया है। जिसमें इस मार्ग पर हादसों का सबसे बड़ा कारण वाहनों की तेज रफ्तार को माना गया है। अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान कारों की गति 80 एवं भारी वाहनों की अधिकतम गति 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है। यह पाबंदी 15 दिसंबर से लगाई गई है।