New Delhi : लोकसभा में संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर शुरू हुई चर्चा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर जमकर वार किए। खासकर आपातकाल को लेकर रक्षात्मक होने की जगह उन्होंने पहली बार माना कि यह गलती थी। प्रियंका ने कहा, सत्ता पक्ष के साथी ने 1975 की बातें गिनाईं। बार-बार यही बात कही जाती है। अगर यह गलती है तो आप इससे सीखते क्यों नहीं? प्रियंका ने कहा, सरकार कभी नेहरू का ढाल की तरह इस्तेमाल करती है तो कभी हमला करती है। उनका नाम पुस्तकों से मिटाया जा सकता है, भाषणों से मिटाया जा सकता है, पर आजादी और देश निर्माण में उनकी भूमिका नहीं मिटाई जा सकती। हर बार पूछते हैं नेहरू ने क्या किया? आप आज की बात करिए न। क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है? राजनाथ की ओर से कांग्रेस पर चुनी गई सरकारों को गिराने का आरोप लगाने पर प्रियंका ने कहा, आप पैसे और जांच एजेंसियों के सहारे विपक्ष की सरकार गिराते हैं।