Greater Noida : दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइंग जॉन में प्रवेश कर लिया और एयरपोर्ट लैंडिंग और टेकऑफ के लिए लगाए गए उपकरणों की जांच के लिए हवा में उड़ान भरता रहा। इस दौरान विमान ने जेवर, रबूपुरा, जहांगीरपुर व अलीगढ़ के टप्पल, जटटारी व पिसावा तक उड़ान भरी। जिन कस्बे और गांव के ऊपर से होकर बेहद कम ऊंचाई पर विमान ने उड़ान भरी उन गांव में भी ग्रामीणों ने विमान को देख जेवर एयरपोर्ट पर ट्रायल के बारे में जानकारी लेने के लिए अपने परचितों से बात की और सफल लैंडिंग की खबर पर खुशी का इजहार किया है। इंडिगो का विमान दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सीधे एयरपोर्ट के ऊपर से होते हुए अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र तक गया। जिसके बाद वापस लौटा तो जहांगीरपुर क्षेत्र से होते हुए फिर से एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंचा और फिर रबूपुरा की तरफ उड़ान भरी। रबूपुरा के नजदीक से जेवर की तरफ एयरपोर्ट फ्लाइंग जोन का रूख किया और टप्पल जटटारी के हवाई क्षेत्र से होते हुए फिर से दयानतपुर की तरफ पहुंचा जहां से सीधे रनवे की तरफ घुमते हुए इतिहास रचा।