अयोध्या में हो रहा है रंग मंडप का भव्य निर्म
राम मंदिर के निर्माण कार्य के पांच मंडपों में से एक रंग मंडप का शिखर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। भगवान राम को समर्पित यह मंदिर भारत के लाखों लोगों के लिए अत्यधिक सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस भव्य रंग मंडप का निर्माण देखने के लिए भक्तों में अलग ही उत्साह और श्रद्धा नजर आ रही है। साथ ही लोग इसके बारे में जानने के लिए भी बहुत ही इच्छुक हैं, तो चलिए इससे (Ram Mandir) जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो यहां पर विस्तार से दी गई हैं। आपको बता दें, 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। यह द्वादशी महोत्सव 3 दिनों का होगा, जो 10 जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा। कहते हैं कि इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी, जिसका मंजर देखने लायक होगा। बता दें, राम मंदिर में 5 मंडपों का निर्माण हो रहा है, जिसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप का नाम शामिल है।