खत्म हुआ इंतजार लोकसभा में पेश होगा एक देश, एक चुनाव बिल

Spread the love

New Delhi : एक देश, एक चुनाव से जुड़ा बहुप्रतीक्षित बिल दोपहर लोकसभा में पेश किया जाएगा। सरकार से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल लोकसभा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पेश करेंगे। पहले, इस बिल को 16 दिसंबर की कार्यसूची में सूचीबद्ध किया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सरकार ने विधेयक की प्रतियां सांसदों को पहले ही वितरित कर दी हैं ताकि वे इसका अध्ययन कर सकें।बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। अगर यह विधेयक 17 दिसंबर को पेश नहीं किया जाता है तो सरकार के पास इस सत्र में विधेयक पेश करने के लिए केवल तीन दिन ही शेष रहेंगे। चर्चा है कि सरकार बिल पेश करने के बाद इस पर आम सहमति बनाने के लिए इसे संयुक्त संसीद समिति को भेज सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *