Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के राष्ट्रीय कार्यालय बीरमपुर झाझर जेवर मार्ग गौतमबुद्ध नगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंन्द्र प्रताप द्वारा कस्बा जहांगीरपुर निवासी सुहैल खान को प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश व जिला मीडिया प्रभारी गौतम बुद्ध नगर के पद पर मनोनीत किया गया। सुहेल खान ने बताया पिछले 5 वर्ष से भाकियू भानु कार्य कर रहा था। संगठन के साथियों का सम्मान ना होने के कारण मेंने भाकियू भूमिपुत्र का दामन थाम लिया है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को संगठन की नीतियों को ध्यान रखते हुए संगठन के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ मजबूत करूंगा और संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के हाथों को मजबूत करूंगा किसान गरीब मजदूरों की आवाज उठाने का किसानो की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा बहुत जल्द एक बड़ी महापंचायत जहांगीरपुर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के लिए रखी जाएगी और समाधान भी कराया जाएगा इस मौके पर केशव अग्रवाल प्रदेश सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरु भैया आदि कार्य करता उपस्थित रहे।