कंपनी के पैसों पर विदेश यात्रा, 30 डॉक्टरों के लाइसेंस पर खतरा

Spread the love

New Delhi : विदेश यात्रा पर गए देश के 30 डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द हो सकता है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस करने वाले इन डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। ये सभी डॉक्टर हाल ही में एक अमेरिकन फार्मा कंपनी के खर्च पर विदेश घूमने गए थे। इनकी यात्रा पर करीब दो करोड़ से भी ज्यादा राशि खर्च हुई। केंद्र सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग (डीओपी) ने दो दिन पहले अमेरिकी दवा कंपनी एबवी हेल्थकेयर की भारतीय शाखा को यूनिफॉर्म कोड फॉर फार्मास्यूटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिस (यूसीपीएमपी) नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया। डीओपी ने एनएमसी को जारी पत्र में 30 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जो कंपनी के खर्च पर विदेश घूमने गए थे। इनमें से कुछ सरकारी डॉक्टर हैं, जिन्होंने अत्याधुनिक तरह के इलाज के बारे में प्रशिक्षण लेने का बहाना दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *