New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं में कांग्रेस को लेकर नाराजगी बढ़ गई है। आप सूत्रों के अनुसार, पार्टी कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर करने के लिए अन्य दलों से बातचीत करेगी। आप का आरोप है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। इस बीच, प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने अरविंद केजरीवाल और आप के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि आप ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया और व्यक्तिगत डेटा एकत्रित किया।