पुजारी पुलिस गिरफ्त में, नाबालिक छात्रा को बहलाफुसलाकर भगा था

Spread the love

Greater Noida : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13वर्षीय नाबालिक छात्रा को बहलाफुसला कर ले जाने वाले मंदिर के पुजारी को पुलिस ने सूरत से अपनी गिरफ्त में लेते हुए छात्रा को बरामद कर लिया है। जिन्हें लेकर पुलिस रविवार को जेवर पहुचेगी।बता दे कि क्षेत्र के एक गांव में मंदिर पर सोनू उर्फ आंनदपाल पुजारी चार पांच वर्ष से रहता था। 10दिसंबर को वह कक्षा नौ में पढ़ने वाली 13वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहलाफुसला कर साथ लेकर फरार हो गया था। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने पुजारी सोनू उर्फ आनंदपाल को सूरत गुजरात से हिरासत में लेकर नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *