उप डाकघर जहांगीरपुर में आधार मशीन शुरू

Spread the love

Greater Noida : उप डाकघर जहांगीरपुर (Jahangirpur)में वर्षों से खराब आधार (Aadhar)मशीन क्षेत्र की जनता परेशान थी।अनेकों बार कस्बे के सामाजिक कार्य कर्ताओं ने भी मांग की थी लेकिन अधिकारियों को जनता की परेशानी नजर नहीं आती थी।जहांगीरपुर उप डाकघर में देहात क्षेत्र के 40 गांव आते है जिसमें एकलौता आधार सेंटर है इसकी भी मशीन काफी दिनों से खराब थी जिसके लिए जनता को दूर दराज जाकर हजारों रुपए खर्च कर आधार बनवाना पड़ता था।अब क्षेत्र की जनता में खुशी है आधार के लिए जो हजारों खर्च होते थे साथ में समय भी लगता था अब समय के साथ पैसा भी बचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *