सरवण पंधेर की अपील,4 जनवरी को महापंचायत,दिल्ली कूच की तैयारी

Spread the love

Delhi : शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारी शुरू कर दी है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने अपील की है कि किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर बड़ी संख्या में बॉर्डर पर पहुंचे और दिल्ली कूच की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। पंधेर ने बताया कि 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व शंभू बॉर्डर पर मनाया जाएगा और किसानों को इस धार्मिक समागम में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी का निमंत्रण ठुकरा दिया है और सरकार से मंडियों के निजीकरण की नीति को रद्द करने की मांग की है। पंधेर ने यह भी कहा कि जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, किसान अपने परिवारों से दूर कड़ाके की ठंड में बॉर्डरों पर डटे हुए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *