समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र की मासिक,

Spread the love

Greater Noida : बैठक सेक्टर 51 स्थित संस्कार केंद्र में आयोजित हुई। वरिष्ठ सपा नेता भीष्म यादव के संयोजन में हुई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने की। बैठक में महानगर महासचिव विकास यादव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे वहीं राणा मुखर्जी ने बैठक का संचालन किया। बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने , स्थानीय समस्याओं के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।इस अवसर बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि पार्टी आला कमान की ओर से आए निर्देश पर सेक्टरों व गांवों में जाकर पीडीए पंचायत करनी है जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। सपा शासनकाल में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश ने चहुमुखी विकास किया था लेकिन आज किसान, नौजवान, गरीब सभी परेशान हैं। इस मौके पर मयंक कुमार लाल और डॉ फूल सिंह यादव को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि सपा सरकार को सभी याद कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार का जाना तय है। सभी कार्यकर्ता नव वर्ष में संकल्प लेकर जाएं कि जब तक भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ नहीं देते तब तक चैन से नहीं बैठना है। इस अवसर पर महासचिव विकास यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय नोएडा में ऐतिहासिक विकास कार्य किए गए लेकिन भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरी तरह अवरुद्ध हो गए है। व्यापारी, छात्र, गरीब , किसान सभी परेशान हैं। इस अवसर पर किरणपाल यादव, महेश कुमार, राजेश महाले, संतोष यादव, दिलीप राय, मयंक कुमार लाल, डॉ फूल सिंह, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, बाबू प्रधान, उम्मीद सिंह, मुफ्ती मुबारक, सौरभ चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *