रोग निदान में मंगलायतन व स्मार्ट के मध्य हुआ अनुबंध

Spread the love

Harigarh : स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट व मंगलायतन विश्वविद्यालय के मध्य जागरूकता अभियान चलाने का अनुबंध हुआ है। विश्वविद्यालय के रेडियो नारद के साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। संस्था का प्रतिनिधित्व प्रवीण तिवारी व हंजला ने किया। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि रेडियो नारद उत्तम स्वास्थ्य और रोग उन्मूलन की दिशा में जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। पहले चरण की शुरुआत 100 दिन में टीबी उन्मूलन अभियान से की गई है। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डा. संतोष गौतम, प्रदीप कुमार, योगेश कौशिक, वीर प्रताप सिंह, मनीषा उपाध्याय, मयंक जैन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *