Mathura : ठिठुरनभरी सर्दी में श्रीबांकेबिहारी के लिए मंदिर सेवायतों ने खास इंतजाम किए हैं। चांदी की अंगीठी में आग जलाकर ठाकुरजी को ताप दिया जा रहा है। इसके अलावा, भोग में पंचमेवा और केसरयुक्त हलवा, गर्म दूध भी अर्पित किए जा रहे हैं। ठाकुरजी को गर्म पोशाक पहनाई जा रही है और रजाई, गद्दे पर विश्राम की व्यवस्था की गई है। सेवायत इत्र से मालिश भी कर रहे हैं ताकि ठाकुरजी सर्दी से राहत पा सकें।