Lakhnow : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 5,834 अस्पतालों में इलाज मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश में 7.43 करोड़ लक्षित लाभार्थियों में से 5.13 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है, जो देश में सबसे अधिक हैं।