New Delhi : देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है, जबकि घबराने की आवश्यकता नहीं है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 25 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। कर्नाटक और गुजरात सहित अन्य राज्यों में संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के साथ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह वायरस नया नहीं है और इसकी पहचान 2001 में की गई थी।