New Delhi : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाईवे पर डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में डिवाइडर की ऊंचाई 20 सेंटीमीटर है, जिससे कुत्ते और अन्य जानवर आसानी से सड़क पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डिवाइडर की ऊंचाई 45 सेंटीमीटर कर दी जाए, तो हादसों में काफी कमी आएगी। एनएचएआई अधिकारी ने बताया कि डिवाइडरों पर ऐसे पौधे लगाए जाने चाहिए, जिन्हें जानवर न खाएं, और घास की समय-समय पर सफाई भी आवश्यक है।