अब चांदी पर भी होगी हॉलमार्किंग अनिवार्य
सोने की तरह अब चांदी और इससे बने आभूषणों के लिए भी हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 78वें बीआईएस स्थापना दिवस समारोह में कहा, गुजरात, कर्नाटक व अन्य राज्यों के हितधारकों-उपभोक्ताओं ने चांदी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की मांग की है। बीआईएस को इस पर विचार करना चाहिए।