New Delhi : गुजरात के पोरबंदर में कोस्टगार्ड हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में शहीद हुए पायलट सुधीर कुमार यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार को श्यामनगर स्थित घर पहुंचा। पत्नी आवृत्ति नैथानी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पत्र रखा, जिसमें उन्होंने कहा, “वी प्राउड ऑफ यू सुधीर।” हादसे में सुधीर के साथ दो अन्य जवानों की भी जान चली गई थी। पार्थिव शरीर को लखनऊ से कानपुर ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से लाया गया, जहां अंतिम संस्कार के लिए इसे पैतृक गांव शिवली हरकिशनपुर भेजा गया। राजकीय सम्मान के साथ बिठूर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।