Prayagraj : महाकुम्भ में श्रद्धा की डुबकियां लगाने जाने वाले यात्रियों का एचएचएआई के हाईवे पर बने टोल प्लाजा भी खास ख्याल रखेंगे। यह टोल प्लाजा कुम्भ यात्रियों के लिए बतौर गाइड काम करेंगे। कानपुर से प्रयागराज जाने वाले सभी हाईवे के टोल प्लाजा पर खाने-पीने का इंतजाम टोल संचालकों की तरफ से किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज को आने वाले सात हाईवे पर हल्के निजी और कॉमर्शियल वाहनों को टोल टैक्स से राहत मिलेगी। हैवी वाहनों को टोल देना होगा।