New Delhi : बीएसएफ में 25 साल सेवा देने वाले हवलदार गौतम बच्छार ने 31 जुलाई 2023 को वीआरएस लिया, लेकिन पेंशन अब तक शुरू नहीं हुई। पेंशन प्रक्रिया में उनकी ईपीपीओ फाइल की ‘पीडीएफ’ डैमेज होने का हवाला देकर केस रोक दिया गया है। पूर्व हवलदार को बीएसएफ, पीएओ और सीपीएओ के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बीएसएफ, डीओपीटी और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।