जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम घोषित, 11 को लखनऊ में बैठक

Spread the love

Lakhnow : कांग्रेस में अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए फैसला अब लखनऊ से होगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने सभी दावेदारों को 11 जनवरी को लखनऊ में बुलाया है। वार्ता के बाद नामों की घोषणा होगी। एक सप्ताह पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम अलीगढ़ आए थे। उनके समक्ष सभी दावेदारों ने अपना दावा पेश किया। उन्होंने सभी नाम प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। शहर अध्यक्ष पद के लिए सात जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए 8 दावेदार हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक जिला अध्यक्ष पद के लिए आनंदपाल सिंह, विनोद पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, गौरांग देव चौहान, सीता शर्मा, अजय शर्मा और सागर तोमर शामिल हैं। शहर अध्यक्ष पद के लिए पूर्व महानगर अध्यक्ष अनवर अकील, राजीव लीडर, जियाउद्दीन राही, सागर सिंह तोमर, बॉबी वसी, तल्हा अबरार, जितेंद्र कुमार शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *