350 प्रोजेक्ट में निवेश से पहले खरीददार रहें सावधान*

Spread the love

Lakhnow  : प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के 350 प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले खरीदारों को सचेत किया है, जिनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 76 प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट को आस्थगन (एबेयंस) में डाला गया है और सूची रेरा की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। खरीदारों से अपील की गई है कि वे निवेश से पहले इस सूची को देख लें, क्योंकि इन प्रोजेक्टों में 50 हजार से अधिक खरीदारों के फंसे होने की आशंका है। यूपी रेरा ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि इन प्रोजेक्टों की जमीन और स्वीकृत नक्शे से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं थी, और बिल्डरों से कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *