इंडोनेशियाई राष्ट्रपति होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

Spread the love

New Delhi : भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की संभावना है। हालांकि, भारत ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह कदम भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। यदि ऐसा होता है, तो यह चौथा मौका होगा जब कोई इंडोनेशियाई नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *